रानीगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज-अररिया मुख्य मार्ग पर छतियोना के समीप रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे तथा सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया।