विदिशा नगर: ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी के मौके पर देररात तक लक्ष्मी नारायण मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु, किया दीपदान
शहर के साबरकर बालविहार के नजदीक स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गुरुवार को दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही देर रात 11 तक श्रद्धालु यहां पूजा अर्चना करने, दर्शन करने और दीपदान करने पहुंचे। मंदिर के पुजारी गिरधर शास्त्री ने बताया कि भगवान विष्णु को एकादशी सबसे प्रिय है, निर्जला एकादशी का भी महत्व है,जो ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी के रूप में आती है