अरवल: अरवल में बकरीद पर कड़ी सुरक्षा, मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
Arwal, Arwal | May 28, 2026 बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से अरवल जिला पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिले के सभी धार्मिक स्थलों, मस्जिदों एवं इबादतगाहों के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी और कर्मी तैनात किए गए हैं।