बेगूसराय: बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक महिला की हुई मौत , परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
बेगूसराय में लगातार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार महिला एवं महिला के देवर और पुत्र को कुचल दिया। जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि देवर और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है।इस घटना के बाद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करते हुए पुलिस को हवाले कर दिया।