शुक्रवार को शाम 5 बजे राम रहीम पुल हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने 21 मार्च से पुल को मरम्मत कार्य के लिए बंद किया था। इस बीच लोगो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। विधायक आकाश सक्सेना के निर्देश पर काम को तेजी से कराया गया है।