धनबाद/केंदुआडीह: धनबाद: डीआईजी आनंद प्रकाश ने एसएसपी कार्यालय में पुलिस मुठभेड़, बंगाल चुनाव, रामनवमी और ईद को लेकर की बैठक
बोकारो (कोयला प्रक्षेत्र) रेंज के डीआईजी आनंद प्रकाश सोमवार की दोपहर 1 बजे धनबाद समाहरणालय स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने बीते शाम गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर के साथ हुए पुलिस मुठभेड़ मामले में जानकारी प्राप्त कर इसपर विस्तृत समीक्षात्मक बैठक की। इस दौरान डीआईजी ने पूरे घटनाक्रम पर एसएसपी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।