मंडला जिले के निवास स्थित शासकीय महाविद्यालय में यातायात सुरक्षा जागरूकता एवं निःशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को शाम 4 बजे कार्यक्रम में मंडला सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने उपस्थित विद्यार्थियों व नागरिकों को संबोधित किया।