किशनगंज थाना क्षेत्र के महूगांव में एक बहू को दहेज के लिए प्रताड़ित कर ससुराल वालों ने घर से निकाला, मामला दर्ज
इंदौर के किशनगंज थाना क्षेत्र के महूगांव की रहने वाली एक महिला ने थाने में पहुंचकर पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का ये भी कहना है कि उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर किशनगंज पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।