कटंगी: जमुनिया में पेड़ से गिरकर 55 वर्षीय पशुपालक की दर्दनाक मौत
थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में सोमवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ते समय पेड़ से गिरने से 55 वर्षीय शख्स की मौत हो गई।मृतक की पहचान मानक सिंह पंचेश्वर, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम जमुनिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे मानक सिंह अपने खेत में बकरियां चराने गए थे। बकरियों को खिलाने