मरवाही: मरवाही में रिहायशी इलाके तक पहुंचे 4 हाथी, वन विभाग कार्यालय के सामने से भी गुजरा हाथियों का दल, मचा हड़कंप
मरवाही वनमंडल क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब चार हाथियों का एक दल जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके तक पहुंच गया। हाथियों का दल रिहायशी इलाके हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप पहुँचने के साथ ही वन विभाग कार्यालय के सामने से होते हुए भी आगे बढ़ा।विचरण के दौरान हाथियों ने बाउंड्रीवाल को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा कई किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया।