हनुमानगढ़: जंक्शन की सादुल ब्रांच नहर की पटरी पर पिता-पुत्र से मारपीट, बाइक, स्कूटी व नकदी लूटकर भागे, मुकदमा दर्ज
बाइक पर सवार होकर आए करीब आधा दर्जन अज्ञात व्यक्तियों ने बाइक व स्कूटी पर जा रहे पिता-पुत्र को रोककर मारपीट की और बाइक-स्कूटी व नकदी लूटकर फरार हो गए। यह वारदात जंक्शन में सादुल ब्रांच नहर की पटरी पर रात्रि को हुई। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।