सिद्धमुख: रेजड़ी गांव में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन का कार्य ठप, ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी राजगढ़ को सौंपा ज्ञापन <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
सिद्धमुख तहसील के रेजड़ी गांव के ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने में हो रही अत्यधिक देरी को लेकर उपखंड अधिकारी राजगढ डॉ मनोज खेमादा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि योजना के अंतर्गत आसपास के धानोठी, तांबा खेड़ी, रामसरा आदि में पाइपलाइन का कार्य पूरा कर दिया गया है, लेकिन रेजड़ी गांव में अब तक कार्य शुरू ही नहीं किया गया है।