जबलपुर: गुंडों का लाइव तांडव: छुईखदान में बेखौफ गुंडों ने मचाया बवाल, पीड़ित परिवार दहशत में, चाकू लहराते वीडियो वायरल
जबलपुर के सिविल लाइन थाना इलाके के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड (छुईखदान) में बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। पुरानी रंजिश या आपसी विवाद को लेकर बदमाशों की एक भीड़ ने एक घर पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने ताबड़तोड़ पत्थरबाजी की और खुलेआम बड़े-बड़े चाकू लहराते हुए पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी। हद तो तब हो गई जब पीड़ितों ने अपनी जान बचाने के लिए मोबाइल से