डीग: ब्राह्मण महासभा ने सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी विनोद शर्मा का किया गौरव सम्मान
Deeg, Bharatpur | Jun 24, 2026 अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष मोहन स्वरूप पाराशर के सानिध्य में बुधवार दोपहर संगठन की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने इंदौर (मध्य प्रदेश) निवासी एवं सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी विनोद शर्मा का गौरव सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें फेंटा, दुपट्टा एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।