भोपाल के भदभदा रोड पर सोमवार शाम करीब 6 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी की कॉलेज बस में पीछे से जेसीबी घुस गई। बस बच्चों को छोड़कर कैंपस लौट रही थी, इसी दौरान भारी ट्रैफिक और ढलान के चलते जेसीबी अचानक पीछे की और फिसल गई और बस के ड्राइवर साइड में जा घुसी|