भोगांव: बेवर क्षेत्र में एसडीएम ने मौजा पुरैया में श्मशान घाट की जमीन को कराया कब्जा मुक्त
थाना बेवर में आयोजित समाधान दिवस पर गुप्त शिकायतकर्ता की शिकायत पर उपजिलाधिकारी भोगांव ने मौजा पुरैया में श्मशान घाट की जमीन को राजस्व टीम भेजकर कब्जा मुक्त कराया।साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर उक्त जमीन पर कोई पुनः अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।