नानपारा: नानपारा के क्षेत्राधिकारी ने नगर के संवेदनशील क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति का लिया जायजा, पुलिस टीम को दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नानपारा क्षेत्राधिकारी प्रदुमन कुमार सिंह ने नानपारा नगर के संवेदनशील स्थान का पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। संभल में हुए बवाल के बाद संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर पड़ताल की । इस दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए तथा संवेदनशील स्थानों पर निवास करने वाले लोगों को शांति बनाए रखना की अपील की।