बांधवगढ़: समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त, सीएम हेल्पलाइन और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
उमरिया कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, न्यायालयीन प्रकरणों, मानवाधिकार आयोग से संबंधित मामलों और अन्य लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने कहा कि शिकायतों के समाधान त्वरित करें।