रानीगंज प्रखंड के बौसी थाना क्षेत्र के गुणवंती पंचायत स्थित शिव मंदिर प्रांगण में झूलते हाई वॉल्टेज बिजली के तार के चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया है।घायल किशोर गुणबंती पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी दिलखुश कुमार पिता शंकर मंडल है।