सिंगरौली: मोरवा विस्थापितों के सब्र का टूटा बांध, 14 को बंद करेंगे एनसीएल की खदानें, पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य का मिला समर्थन
सिंगरौली जिले के मोरवा मेढ़ौली स्थित वार्ड क्रमांक 10 के विस्थापितों ने 14 सितंबर को एनसीएल की दुद्धीचुआ एवं जयंत परियोजना की खदान को पूरी तरह से बंद करने की तैयारी कर ली है। भारतीय विस्थापित संघ सिंगरौली के बैनर तले होने जा रहे इस आंदोलन में सिंगरौली के पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य का भी समर्थन मिल रहा है।