सिंगरौली: जिला पंचायत सभागार में स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत सरपंचों व स्वच्छताग्रहियों का प्रशिक्षण आयोजित
सभी ग्राम पंचायतों को साफ सुथरा रखने के साथ साथ उनकी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना सभी सरपंचों स्वच्छताग्राहियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है इस आशय का निर्देश जिला पंचायत के सभागार में आयोजित स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा दिया गया ।