अंबाह: MRP से ज्यादा वसूली पर शिक्षा विभाग का एक्शन, अंबाह में कई बुक सेंटरों पर छापा
Ambah, Morena | Jul 4, 2026 अम्बाह में शिक्षा विभाग ने बुक सेंटरों पर छापामार कार्रवाई कर एमआरपी से अधिक कीमत पर किताबें बेचने और बिना पक्के बिल बिक्री की शिकायतों की जांच की। बीईओ राम लखन सिंह किरार ने पालकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। मामले की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जाएगी और नियम तोड़ने वाले बुक सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।