पचपदरा: पचपदरा पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया
बालोतरा पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पचपदरा पुलिस से टीम ने 1 लाख 35 हजार की 46 कार्टन अवैध शराब बरामदकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजू सिंह पुत्र महेश दान से अवैध शराब की खरीद फरोख्त के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।