खुसरूपुर: खुसरूपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भूस्की मोहल्ला से चार नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार।
खुसरूपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भुस्की मोहल्ला से चार नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। सभी कांड संख्या 286/26 में नामजद आरोपी है। गिरफ्तार आरोपियों में ज्ञान कुमार,कमलेश रविदास, रमेश रविदास और अंबे लाल रविदास है। खुसरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों पर मारपीट करने, उकसाने, अपराधिक धमकी और गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगया गया है।