जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार शाम 5:00 बजे जिला पर्यावरण और गंगा समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद की ग्राम पंचायतों में निर्धारित दिन पर नियमित रूप से ग्रीन चौपाल का आयोजन किया जाए। जहां अभिलेखों में तालाब है और मौके पर नहीं है ऐसे तालाबों की तहसीलों से सूची ली जाए।