मंडी शहर में बढ़ते वाहनों के दबाव और पार्किंग की समस्या को ध्यान में रखते हुए सदर मंडी विधायक अनिल शर्मा ने वीरवार को जेल रोड क्षेत्र में जेल परिसर के साथ स्कोडी खड्ड तक पार्किंग निर्माण की संभावनाओं का मौका निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने नगर निगम आयुक्त, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और वास्तुकारों के साथ विस्तृत चर्चा की।