बनमनखी: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम
बनमनखी। रानीगंज थाना क्षेत्र के हसनपुर वृक्ष वाटिका के समीप एसएच-77 पर गुरुवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बनमनखी थाना क्षेत्र के मोहनीयां चकला पंचायत के दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान मोहनीयां चकला वार्ड संख्या-14 निवासी स