आरा: भोजपुर में सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान घायल आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Apr 21, 2024 बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पकड़िया मोड़ के समीप अनियंत्रित चार चक्का गाड़ी ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी सीआरपीएफ जवान सुशील कुमार पंडित घायल हो गये। घायल जवान को आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती जहां इलाज चल रहा है।