रसलपुर हबीब पंचायत के वार्ड संख्या 3 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब विपत सिंह के घर में खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।घर से उठती तेज आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी।