चौथम: नीरपुर में करंट लगने से वृद्ध की मौत, परिजनों में कोहराम
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर गांव में शनिवार को करंट लगने से एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान नीरपुर निवासी स्व पलट चौधरी के 64 वर्षीय पुत्र महेंद्र चौधरी के रूप में हुई है। इधर शनिवार की शाम पांच बजे सूचना के बाद चौथम थाना के एसआई भानु प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव