मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र में जगाहेड़ी टोल प्लाजा पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। एक ई-रिक्शा अचानक पलट गया, जिसमें सवार गजे सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर पड़े पत्थर से संतुलन बिगड़ गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिवार में कोहराम पसरा है।