अजीतमल: हाईवे पर ग्राम लालपुर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से लोडर चालक की मौत, औरैया से लौटते समय हुआ हादसा, एक युवक गंभीर घायल
हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से लोडर चालक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इटावा के मेवाती मुहल्ला (चौधरी पेट्रोल पंप के पास) निवासी नदीम (36) पुत्र सलीम मैजिक लोडर चलाता था। वह मोहल्ले के ही शहबाज (18) पुत्र नईम, छोटू और फैसल पुत्रगण तकी मुहम्मद को लोडर में बैठाकर औरैया गया था। तीनों युवक