जगदलपुर: नौकरी दिलाने का झांसा देकर आड़ावाल की युवती से कांकेर में पदस्थ कर्मचारी ने ठगे ₹12.19 लाख, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
जगदलपुर में एक युवती से कांकेर स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ कर्मचारी ने नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख 19 हजार रुपए की ठगी की है। महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के पद पर 3 साल बाद भी नौकरी नहीं मिली। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।