बिसौली क्षेत्र में अजनावर गांव के पास बुधवार को 3 बजे करीब बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला सूखी पत्नी कल्लू निवासी गांव सर्वा, थाना बिसौली के ई रिक्शा पर सवार होकर बिसौली से अपने घर जा रही थी टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।