भोरे: भोरे विधानसभा: मतदान के बाद जीत-हार के गणित में उलझे प्रत्याशी, 14 नवंबर की मतगणना पर टिकी निगाहें
भोरे विधानसभा में 6 नवंबर को हुए रिकॉर्ड वोटिंग के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला अब 14 नवंबर को होने वाले मतगणना के दिन हो जाएगा। कौन भोरे विधानसभा का नायक होगा और किस पार्टी को शिकस्त मिलेगी अब सबकी निगाहें 14 नवंबर को टिकी हुई है। शुक्रवार की दोपहर एक बजे भोरे विधानसभा क्षेत्र में जीत हार के गणित में लोग जुटे रहे।