बलौदा: जल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, बलौदा क्षेत्र सहित जिले में शुरू हुआ विशेष प्री-मानसून भूजल सर्वे अभियान
जांजगीर-चांपा जिले सहित बलौदा क्षेत्र में भूजल संरक्षण एवं जल उपलब्धता की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से 25 मई से विशेष प्री-मानसून भूजल सर्वे अभियान प्रारंभ किया गया है। ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में यह अभियान 15 जून तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत जलदूत मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रत्येक गांव के कुओं