सबलगढ़: रात्रि में बनवारा घाट पर पहुंचीं एसडीएम रेत का अवैध परिवहन रोकने कराए गड्ढे
पुलिस और प्रशासन द्वारा वन विभाग के साथ मिलकर चंबल नदी के घाटों से होने वाले अवैध रेत परिवहन को रोकने की कार्रवाई करने के बावजूद कुछ ट्रैक्टर चालक अभी भी रेत परिवहन कर रहे हैं। इसकी शिकायतें मिलने पर एसडीएम मेघा तिवारी ने 28-29 जून की दरमियानी रात चंबल के बनवारा घाट का निरीक्षण किया और वहां रेत परिवहन के मुख्य रास्ते में गड्ढे करवाए।