सूरजगढ़: कजरा थाना पुलिस ने नवकाडीह गांव से एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश किया
थानाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में कजरा थाना की पुलिस ने उरैन पंचायत में नवकाडीह गांव से एक NBW वारंटी को गिरफ्तार कर बुधवार अपराह्न 2 बजे उसे कजरा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस के मुताबिक मामले में नवकाडीह गांव के रहने वाले आनंदी सिंह के पुत्र NBW वारंटी भोला सिंह उर्फ सौरभ सिंह को गिरफ्तार किया गया है.