परसिया: रामनवमी शोभायात्रा में महिला बैंड ने जमाया रंग, 30 महिलाओं के दल ने चार घंटे तक बैंड बजाया
रामनवमी की रात शुक्रवार को परासिया में रंगारंग शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिला बैंड ने उत्साह घोल दिया। 30 महिलाओं के दल ने चार घण्टे सड़कों पर रंग जमा दिया। लाल परिधान, लाल साफे में महिलाओं का बैंड ग्रुप पूरे रास्ते मे धमाल मचाता रहा। गुरु गोविंद सिंह चौक पर रात 11 बजे महिलाओं ने शानदार नारे लगाकर बैंड बजाए।