सोनीपत: मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ₹19 लाख की लागत से बनेंगे 5 नए कमरे, बजट जारी
मॉडल टाउन स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पांच नए कमरे बनाए जाएंगे। जिसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से 19 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। बजट जारी होने के साथ ही कंडम घोषित किए गए पुराने कमरों को ताेड़ने का काम भी शुरू कर दिया गया है। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।