सोनीपत: सैक्टर-15 में विधायक सुरेन्द्र पंवार की मौजूदगी में जिला परिषद के वाइस चेयरमैन सहित कई सरपंचों ने कांग्रेस की ज्वाइन
सोनीपत शहर के सेक्टर-15 में रविवार को विधायक सुरेन्द्र पंवार की मौजूदगी में जिला परिषद के वाइस चेयरमैन सहित कई गांवों के सरपंचों ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। विधायक सुरेन्द्र पंवार ने कहा कि सभी का पार्टी में स्वागत है और उनको पूरा सम्मान दिया जाएगा। सरपंचों ने कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ कांग्रेस पार्टी की नीतियों के प्रति काम करेंगे।