अजयगढ़: गौवंश तस्करी और बैल बाजार में अवैध वसूली के विरोध में बजरंग दल ने अजयगढ एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन
Ajaigarh, Panna | Jun 16, 2024 अजयगढ़ में लगने वाले बैल बाजार में सक्रिय दलालों का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा अवैध वसूली का भंडाफोड़ करने के बाद नगर परिषद के सीएमओ को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की गई थी और अब अजयगढ़ एसडीओपी को ज्ञापन सौंप कर मामले की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है।