कुशीनगर में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने धीरेंद्र शास्त्री और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री जैसे लोग धर्म के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा ऐसे “ढोंगी बाबाओं” का महिमामंडन कर रही है। मौर्य बोले—पूरा देश अराजकता और जंगलराज का शिकार बन चुका है।