रानीगंज: संतोष यादव बने बरबन्ना हाट के किंग, हटिया और स्टैंड दोनों अपने नाम किए
बरबन्ना हाट की लंबी खिंची डाक प्रक्रिया आखिरकार निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। जहां पहले दो चरणों में भुगतान नहीं होने से मामला अटका रहा, वहीं तीसरे चरण में पूरी प्रक्रिया साफ तौर पर समाप्त हो गई। नगर पंचायत रानीगंज के कार्यपालक पदाधिकारी सचिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तीसरे डाक बोलीदाता द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी डाक राशि जमा कर दी गई है