महसी: पिपरिया में शावक को छोड़कर फरार हुआ तेंदुआ, वन विभाग की टीम मौके पर मुस्तैद, तेंदुआ के आने का इंतजार
खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव के पास मंगलवार सुबह शावक संग तेंदुआ ग्रामीणों को दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जाल आदि लगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लेकिन देर शाम तक रेस्क्यू नहीं किया जा सका। बुधवार सुबह दो शावक दिखाई दिए लेकिन तेंदुआ फरार रहा। दोपहर एक बजे एक वन अधिकारी ने बताया कि मौके पर टीम मौजूद है, शावक पर नज़र रखी जा रही है।