खगौल: दानापुर के पाटलिपुत्र पुलिस ने 1 किलो सोना लेकर फरार होने वाले गिरोह के तीन आरोपी को किया गिरफ्तार
दानापुर के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट में 24 जून 2026 को 1 किलोग्राम सोना खरीदने के बहाने बिना भुगतान किए सोना लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।