मंदसौर: मंदसौर नगर पालिका के बाहर मानसून से पहले बिजली तारों के पास पेड़ों की कटिंग
मंदसौर में मानसून पूर्व तैयारियों के तहत नगर पालिका और विद्युत विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर बिजली तारों के संपर्क में आ रही पेड़ों की डालियों की कटिंग शुरू की है, गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय के बाहर कार्रवाई की गई,अधिकारियों के अनुसार, बारिश और तेज हवाओं में संभावित हादसों तथा बिजली बाधित होने से बचाव के लिए यह अभियान शहरभर में जारी रहेगा,