बेगूसराय: नीमाचांदपुरा थाने की पुलिस ने अपहृता को बेगूसराय बस स्टैंड के निकट से किया दस्तयाब, SP ने दी जानकारी
नीमाचांदपुरा थाने की पुलिस ने अपहर्ता को बेगूसराय बस स्टैंड के निकट से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों नीमाचांदपुर थाना में एक लड़की के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी अनुसंधान कर उसे बेगूसराय बस स्टैंड के निकट से सकुशल बरामद कर लिया है.