बेगूसराय: प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में अभियान बसेरा-2 के तहत 452 भूमिहीनों को मिला वासगीत का पर्चा, खेल मंत्री ने किया उद्घाटन
प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में अभियान बसेरा- 2 अंतर्गत जिले के विभिन्न अंचलों के कुल 452 भूमिहीन परिवारों को वासगीत का पर्चा दिया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, डीएम रोशन कुशवाहा, विधान पार्षद उर्मिला ठाकुर, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.