कर्वी: रानीपुर टाइगर रिजर्व में वाटरहोल पर पानी पीता तेंदुआ दिखा, वन विभाग उत्साहित
चित्रकूट के रिझाउवा जंगल में रविवार शाम 4 बजे एक तेंदुआ वाटरहोल पर पानी पीता दिखाई दिया। गश्त के दौरान वन विभाग ने इसका वीडियो बनाया, जिसमें एक सांभर भी नजर आया। रेंजर सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि वन्यजीवों की बढ़ती संख्या सकारात्मक संकेत है और इससे विभाग उत्साहित है।